कुमाऊँ मंडल विकास निगम के 32 कर्मियों की हुई पदोन्नति

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

नैनीताल। कुमाऊं मंडल विकास निगम के 32 कर्मचारियों की पदोन्नति हुई है इस संबंध में निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर ने आदेश जारी किये हैं।

कुमाऊँ मंडल विकास निगम के प्रबंध निदेशक विनीत तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि पदोन्नति पाने वालों में 14 कर्मी लेखा अनुभाग, कार्मिक व विपणन के सात-सात, पर्यटन अनुभाग के चार कर्मियों को पदोन्नति प्रदान की है। सभी कर्मियों के पदोन्नति के संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

आदेश जारी करने के 15 दिन बाद आदेश मानने हो जाएगा साथ ही यह भी कहा है कि पदोन्नति के 1 साल तक सभी के कार्यों की मॉनिटरिंग की जाएगी। यदि उनका काम संतोषजनक नहीं पाया जाता है तो उनकी पदोन्नति निरस्त कर उन्हें मूल पद पर प्रत्यावर्तित कर दिया जाएगा।

बताया कि दो साल पूर्व से यह प्रक्रिया चल रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की ओर से भी लंबे समय से पदोन्नति का मामला उठाया जा रहा था। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी कर्मचारी अपने दायित्वों को भली प्रकार से निभाते हुए निगम को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। वहीं केएमवीएन कर्मचारी संगठन ने भी पदोन्नति के निर्णय पर खुशी जताते हुए इसे निगम हित में लिया गया निर्णय करार दिया।

साथ ही उम्मीद जताई कि कर्मचारियों की अन्य मांगों पर भी निगम प्रबंधन जल्द ही सकारात्मक निर्णय लेगा।

Ad