उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में फाइनल ईयर डिग्री के 17000 विद्यार्थियों की परीक्षा लंबित हो गई है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति ने बताया कि उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के फाइनल ईयर के छात्रों को छोड़कर बाकी सभी को प्रमोशन कर अगले क्लास में एडमिशन दे दिया गया है, यूजीसी की गाइडलाइंस के अनुसार फाइनल ईयर के छात्रों की परीक्षा होनी है जिसके लिए विश्वविद्यालय ने तैयारी कर दी है, लेकिन केंद्र सरकार और राज्य सरकार के निर्देश के बाद ही उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय फाइनल ईयर के 17000 छात्रों की परीक्षा कराएगा।
उत्तराखंड ओपन यूनिवर्सिटी में अंतिम वर्ष के 17 हज़ार छात्रों की परीक्षा अटकी
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करें

