आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर आप पार्टी की रणनीतियां बननी शुरू ,कर्नल अजय कोठियाल होंगे उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीतियां बननी शुरू हो गई हैं। भाजपा, कांग्रेस और अब आम आदमी पार्टी भी चुनावी मैदान में कूद चुकी है। चुनावी साल में उत्तराखंड की नब्ज टटोलने देहरादून पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड चुनावों को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है।

आप ने रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल को उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने खुद इसकी घोषणा की है। पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देहरादून में पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह ऐलान किया।आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं के उत्तराखंड दौरों की संख्या बढ़ती जा रही है। बीते दिन ही केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि उत्तराखंड की प्रगति और विकास के लिए आम आदमी पार्टी एक बेहद महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रही है।

यह भी पढ़ें -   हेमकुंड साहिब के पास टूटा ग्लेशियर, एक महिला श्रद्धालु लापता, चार लोग बचाये गए...

लिहाजा कोठियाल को ये जिम्मेदारी मिलने के संकेत हाल ही में उत्तराखंड के दौरे पर आए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी दिए थे। अब इसे लेकर औपचारिक घोषणा हो गई है। आप सीएम का चेहरा घोषित करने वाली राज्य की पहली पार्टी बन गई है।26 फरवरी 1968 को गुरदासपुर में जन्मे सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल दो बार एवरेस्ट विजेता रह चुके हैं। उन्होंने एवरेस्ट अभियान का नेतृत्व किया। केदारनाथ पुनर्निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने वाले कोठियाल ने नंदा देवी राजजात 2014 का संचालन किया। सेना के कई अभियानों को अंजाम देने के साथ उनकी युवाओं में भी खास पकड़ मानी जाती है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल बीडी पांडे अस्पताल के निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सचिव ने कमियां देख जताई नाराजगी।
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments