उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर नदी में गिरा वाहन, चार की मौत, दो घायल…

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

उत्तरकाशी जिले में गंगोत्री हाईवे पर सैंज में आर्य विहार आश्रम के पास एक वाहन नदी में गिर गया। वाहन में छह लोग सवार थे। जिनमें से चार की मौत हो गई। दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

शुक्रवार शाम को गंगोत्री हाईवे के पास वाहन के दुघर्टनाग्रस्त होने की खबर मिली। पुलिस, एसडीआरएफ की टीम एवं जिला चिकित्सालय से एक एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हुई। हादसे में चार की जान चली गई। सभी शव निकाल लिए गए हैं।वहीं दो अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

Ad