उत्तराखंड :- एक और बम्पर भर्ती ,इस विभाग में 985 पदों पर भर्ती की तैयारी

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही और पदों पर भर्ती निकालने वाला है,जिससे उत्तराखंड के युवाओं को रोजगार का अवसर मिल सके ,अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने भर्तियों की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके तहत जल्द ही प्रदेश में 900 से अधिक पदों पर भर्तियां शुरू होने जा रही हैं। जिसके लिए जल्द अधिसूचना जारी की जाएगी। जिसमें उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने अब मानचित्रकार के करीब 95 और फॉरेस्ट गार्ड के 890 पदों पर भर्ती की तैयारी तेज कर दी है। जिस पर इसी महीने अधिसूचना जारी की जाएगी।इच्छुक और योग्य उम्मीदवार भर्ती से सम्बंधित अपडेट के लिए नियमित अन्तराल में UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर विजिट करते रहे और जानकारी देखें।



इसके अलावा प्रदेश के कई विभागों में पूरे आठ हजार पदों पर भर्ती का ऐलान हो चुका है। चुनाव से पहले धामी सरकार युवाओं को सौगात देने जारी है। बताया जा रहा है कि, चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले यानी अगले लगभग छह महीनों के दौरान कुल 24 हजार पदों पर भर्ती पूरी की जाएगी। जिसकी शुरुआत हो चुकी है।

बता दें कि, प्रदेश में शहरी विकास, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, विद्यालयी शिक्षा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, वन, ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा, पुलिस, राजस्व, उच्च शिक्षा सहित कई विभाग ऐसे हैं, जहां लंबे समय से समूह ग की भर्तियां नहीं हो पाई हैं। जिसके बाद अब सरकार रिक्त चल रहे एक-तिहाई, लगभग आठ हजार पदों पर अगले एक महीने के भीतर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर देगी। गौरतलब है कि, राज्य के सरकारी विभागों में लगभग 24 हजार पद रिक्त चल रहे हैं। सभी विभागों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया था, जिसमें यह जानकारी सामने आई। अगले कुछ महीनों के दौरान इन सभी पदों को भरने के लिए प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश दे दिए गए हैं। पिछले साल कोरोना के कारण भर्ती प्रक्रिया प्रभावित हुई।

Ad