युवक पर लगा बहला फुसला कर दुष्कर्म का आरोप , पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

युवती को बहला फुसला कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है  मिली जानकारी के मुताबिक पंन्तनगर थाना क्षेत्र के शान्तिपुरी में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पन्तनगर 1 से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है  पीड़ित किशोरी कि मांं के द्वारा दी  तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर व पोक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 19 मई को पन्तनगर थाना क्षेत्र के शान्तिपुरी निवासी महिला ने अपनी नाबालिक बेटी के साथ पडोस के ही युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया मामले की जांच एसआई सुरभि बौडाई को सौंपी गई थी। विवेचना में पन्तनगर थाना शान्तिपुरी निवासी करन सिंह पंडा पुत्र सुंदर सिंह की संलिप्तता पाई गई वही पुलिस ने आज सुबह आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है।


इधर थानाध्यक्ष मोहन जोशी ने बताया कि मामला धारा- 363, 366 व बलात्कार की धारा 376 तथा 3/4 पोक्सो एक्ट का पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही शुरू कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Ad