परिजनों ने नाबालिग के गर्भवती होने की बात छुपाई, अस्पताल के शौचालय में कराया प्रसव, जच्चा बच्चा दोनों नहीं बच पाए…

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

रुद्रप्रयाग की एक नाबालिग ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद उसकी मौत हो गयी। वही नवजात ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि परिजनों ने चिकित्सकों से किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी छुपाई थी, जिससे डॉक्टर उसका सामान्य उपचार करते रहे।
जानकारी के अनुसार, रुद्रप्रयाग के एक गांव निवासी किशोरी को शुक्रवार को पेट मे अचानक दर्द हुआ। इस पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि 17 वर्षीय किशोरी 9 माह के गर्भ से थी। परिजनों द्वारा इसकी जानकारी चिकित्सकों को नहीं दिए जाने पर किशोरी के सामान्य उपचार चल रहा था। रात में प्रसव पीड़ा होने पर किशोरी की मां उसे लेकर शौचालय गयी और वही प्रसव करा दिया। प्रसव के तुरंत किशोरी ने दम तोड़ दिया। सुबह जब अस्पताल के सफाई कर्मचारी काम करते हुए शौचालय पहुंचे तो उन्हें वहां नवजात मृत मिली। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Ad