पहाड़ की बेटी ने इस विषय में हासिल की बड़ी उपलब्धि ,मिला गोल्ड मैडल ,(ISRO ) इसरो से कर रही हैं पीएचडी

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

उत्तराखंड में एक के बाद एक प्रतिभाएं अपनी प्रतिभा का डंका बजा रही है। अब पहाड़ की बेटी ने उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत के खग्यार ग्राम की मेधावी हिमानी जोशी ने वनस्थली विद्यापीठ राजस्थान की ओर से मास्टर ऑफ साइंस (जियोलॉजी) परीक्षा-2020 की मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्णपदक हासिल किया है। जहां कॉलेज कुलपति ने उन्हें सम्मान के तौर पर प्रशस्तिपत्र व पदक प्रदान किया है। हिमानी वर्तमान में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो से पीएचडी कर रही हैं। प्रतिभावान हिमानी जोशी दधीचि अवार्डी प्रकाश जोशी की पुत्री हैं।

हिमानी ने पं. गोविंद बल्लभ जोशी जूनियर हाईस्कूल जैनोली ताड़ीखेत से 8वीं के बाद आर्मी पब्लिक स्कूल से प्रथम श्रेणी में 10वीं तथा वियरशिवा स्कूल से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद उच्च शिक्षा वनस्थली विश्वविद्यालय राजस्थान से पूर्ण करने के बाद पिछले साल ही भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान संस्थान से पीएचडी शुरू की है पहाड़ से निकलकर मास्टर ऑफ साइंस की उपाधि प्राप्त करने वाली हिमानी ने अपनी सफलता का श्रेय दधीचि अवार्डी पिता प्रकाश व माता दीपा जोशी एवं अन्य गुरुजनों को दिया। पहाड़ की बेटी को अवार्ड मिलना उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है

Ad