टोंस नदी में नहाने के दौरान डूबा किशोर, एसडीआरएफ ने बरामद किया शव…

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देहरादून। कालसी क्षेत्र में एक किशोर टोंस नदी मे नहाते हुए डूब गया। किशोर का शव भी बरामद कर लिया गया है।

घटना शनिवार की है। साकिर पुत्र वहीद हसन उम्र 15 वर्ष निवासी भुड्डी, देहरादून टोंस नदी मे नहाने गया। इस दौरान वह गहरे पानी की चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। किशोर को तलाशने के लिए एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। लेकिन किशोर का कुछ पता नहीं चला। रविवार को एक बार फिर तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान किशोर का शव मिला।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड: पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे पर विपक्ष की भी निगाहें, धारचूला विधायक ने किया स्वागत.