गंदगी फैलाने वाले 21 लोगों के नगर पालिका नैनीताल ने काटे चालान…

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

नैनीताल। नगर में गंदगी फैलाने वालों को लेकर नगर पालिका सख्त हो गई है। बुधवार को पालिका ने गंदगी फैलाने पर 21 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। बता दें कि नगर में गंदगी न फैलाने को लेकर नगर पालिका लगातार लोगों को निर्देशित करते आ रही है। लोगों को जागरूक करने के लिए पालिका कर्मी लगातार मुनादी करते भी नजर आते हैं, लेकिन उसके बाद भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -   हेमकुंड साहिब के पास टूटा ग्लेशियर, एक महिला श्रद्धालु लापता, चार लोग बचाये गए...

मल्लीताल और मालरोड, बारापत्थर में फड़ लगाने रोजाना गंदगी फैला रहे हैं, जिसके चलते नगर की छवि खराब हो रही है। कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा के नेतृत्व में गन्दगी करने पर 21 लोगो के चालान किए गए, जिनमें 250 के दो चालान किए। वहीं 19 लोगों के 500 के चालान कर कुल 5750 अर्थदंड वसूला गया। इस दौरान विक्की, संजय, सनी आदि मौजूद रहे। ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि गंदगी करने वालों के खिलाफ लगातार कारवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   हेमकुंड साहिब के पास एवलांच की चपेट में आने से लापता महिला श्रद्धालु का मिला शव।
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments