नैनीताल में नगर पालिका कर्मचारियों ने संविधान दिवस पर अंबेडकर को याद कर संविधान की ली शपथ…

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

नैनीताल। नगर पालिका नैनीताल के कर्मचारियों ने संविधान दिवस पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद कर संविधान की शपथ ली। इस मौके पर शनिवार सुबह सभी नगर पालिका के कर्मचारी कार्यालय में एकत्रित हुए। अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल द्वारा संविधान की शपथ दिलाई गई। उन्होंने कहा कि आज भारत का संविधान अंबेडकर साहब की देन है। इस संविधान में भारतीय समाज के हर तबके के अधिकारों की बात कही गई है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की अपनी विशेषता है। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को संवैधानिक अधिकारों के प्रति भी जागरूक किया। इस मौके पर प्रभारी अधिशासी अधिकारी पूजा टम्टा, लेखाकार दीपक बुधलाकोटी, कर निरीक्षक हिमांशु चंद्रा, सफाई निरीक्षक कुलदीप कुमार, कार्यालय अधीक्षक शिवराज नेगी आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad