भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने किया बागेश्वर जिले की सदस्यता अभियान का शुभारंभ

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

बागेश्वर जिले के भाजपा कार्यालय में आज संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 जिला लॉन्च कार्यक्रम व प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष भाजपा इंद्र सिंह फर्सवाण द्वारा की गई। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल मौजूद रहे। उन्होंने सभी को 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल कर भाजपा का सदस्य बनने को कहा। साथ ही सभी कार्यकर्ताओ और जनप्रतिनिधियों से सभी बूथों पर 200 सदस्य बनाने को भी कहा।

मुख्य वक्ता द्वारा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्सवाण ,जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य उमा बिष्ट, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, जिवंती कांडपाल, गौरव दास सहित अन्य पदाधिकारियों को सदस्य बनाकर बधाई और शुभकामना दी। प्रेस वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश शाह द्वारा किया गया।
बैठक में जिला महामंत्री घनश्याम जोशी, सुरेश कांडपाल, डॉक्टर राजेंद्र परिहार, दयाल कांडपाल, जनार्दन लोहुमी, हरीश रावत, संजय नेगी, दीपक घस्याल, नितिन जोशी आदि उपस्थित रहे।