जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुंसधान की राह पर आगे बढ़ रहा भारत: राज्यपाल गुरमीत सिंह

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

नैनीताल। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में 104 सेंटीमीटर संपूर्णानंद टेलिस्कोप के 50 वर्ष पूरे होने पर स्वर्ण जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल से. लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने आयोजित सम्मान समारोह में सेवानिवृत 50 प्रोफेसर व कार्मिक को सम्मानित किया। समारोह में देश के 150 वैज्ञानिक सम्मानित शिरकत कर रहे हैं।

नैनीताल स्थित आर्य भट्ट प्रेषण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) में स्थापित संपूर्णानंद खगोलीय दूरबीन के स्वर्ण जयंती समारोह में मंगलवार को राज्यपाल (से.नि) लेफ्टिंनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि एरीज नेअनुसंधान के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शनि ग्रह के छल्लों की खोज एरीज के वैज्ञानिकों ने इसी दूरबीन से की थी। इस दूरबीन के जरिए भारत ने 400 से अधिक शोध पत्रप्रकाशित किए जो एक बड़ी उपलब्धि है। कहा कि वैज्ञानिक हमारे देश के गौरव हैं, बुजुर्ग और युवा वैज्ञानिकों की मदद से भारत विश्व गुरु बनने की राह पर है। देश में जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान और जय अनसुंधान का नारा दिया जाता है। कहा कि जब वह बीती 12 जून को एरीज आये थे तो यहां दूरबीन के निरीक्षण करने के दौरान अनुसंधान के प्रति उनकी जागरूकता बढ़ी थी। कहा कि आगामी वर्षों में एरीज नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। कहा कि वह चाहते हैं कि एरीज में आने वाले 50 साल बाद बड़ी खोजों में महिला वैज्ञानिकों की भागीदारी बढ़े।


एरीज के निदेशक प्रो. डॉ. दीपांकर बैनर्जी ने बताया कि आने वाले सालों में तारा समूह, नए तारों के निर्माण, तारों के विस्फोट, सुपरनोवा और एक्स-रे स्रोतों के अध्ययन को एरीज वीडियो के माध्यम से देश की जनता के बीच लाएगा। जिससे कि लोग भी अंतरिक्ष विज्ञान के रोचक क्षेत्र के बारे में जान सकें। इसलिए आने वाले समय में एरीज से दुनिया को अंतरिक्ष के बारे में कई अहम जानकारियां मिल पाएंगी।

इस दौरान जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, वरिष्ठ वैज्ञानिक सेवानिवृत्त डॉक्टर बीबी सनवाल, डॉ. शशिभूषण पांडेय, डॉ. बृजेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट, पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह, अपरजिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, उपजिलाधिकारी राहुल शाह, योगेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Ad