हल्द्वानी :-नक्शे ऑनलाइन और ऑफलाइन पास करने की प्रक्रिया हुई शुरू .

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

कोरोना संक्रमण के दौर के बाद एक बार फिर से शहरी और ग्रामीण इलाकों के घरों के नक्शे ऑनलाइन और ऑफलाइन पास करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला विकास प्राधिकरण द्वारा सभी पेंडिंग पड़े नक्शों के निस्तारण के लिए कार्रवाई तेजी से की जा रही है,

सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह का कहना है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए अब प्राधिकरण द्वारा घरों के नक्शे पास करने की प्रक्रिया को तेजी से शुरू कर दिया है, साथ ही जिन के नक्शे के प्रपत्र अधूरे हैं उन सभी लोगों को अपने प्रपत्र पूरे करने के लिए भी सूचित कर दिया गया है, प्राधिकरण के उप सचिव और सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के अनुसार फिलहाल कोई भी नक्शा पेंडिंग नहीं है सभी नक्शों को प्राधिकरण द्वारा पास करने के लिए फाइलों को गतिमान कर दिया गया है।