हल्द्वानी :- कमरे में अंगीठी जलाकर सो रहे दंपति की दम घुटने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

हल्द्वानी- दमुवाढूंगा क्षेत्र से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां पर रिटायर्ड दरोगा और उनकी पत्नी की मौत हो गई है। बता दें कि दोनों पति-पत्नी कमरे के अंदर रात को अंगीठी जलाकर सो गए थे। रात में दोनों की दम घुटने से मृत्यु हो गई। सुबह जब घटना का पता चला तो पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जानकारी के अनुसार नींद में होने के कारण दोनों मृतकों को इसका आभास नहीं हुआ था अंदर धुआं घुट रहा है।हल्द्वानी वार्ड नंबर 35 नियर हरदा चौराहा दमुवाढूंगा के रहने वाले 62 वर्षीय किशन राम चन्याल उधम सिंह नगर में दरोगा के पद पर तैनात थे। बता दें कि उन्होंने डेढ़ साल पहले ही बीआरएस लिया था। रविवार की देर रात किशन और उनकी 60 वर्षीय पत्नी रेवती खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए थे। रोज की तरह दोनों ने दरवाजे खिड़की बंद कर कमरे में अंगीठी जलाई।कमरा बंद कर दोनों अंगीठी जलाकर सो गए। ऐसे में रात में कमरे के अंदर अंगीठी का धुआं घुटने लगा। इसी धुएं से दोनों की दम घुटने से मौत हो गई। सोमवार की सुबह जब बड़ी बहू गुंजन ने कमरे में जाकर देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने देखा कि सास-ससुर अचेत पड़े हुए थे। परिजन आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले गए। लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि मृतक का बड़ा बेटा सूर्य प्रकाशव्यापार करता है तो छोटा बेटा पवन गंगोलीहाट में पटवारी है। परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल: बॉटनिकल गार्डन में महकने लगी ऑर्किड की खुशबू ...
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments