हल्द्वानी: शनि जयंती पर ‘खुशबू अंकशास्त्री’ की अनूठी पहल, नन्हे संगीतज्ञों ने बांधा समां

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

हल्द्वानी: शनि जयंती के अवसर पर अंकशास्त्री खुशबू कपिल ने नमामि नृत्य कला केंद्र, पनयाली के सहयोग से भव्य भजन संध्या का आयोजन कर बच्चों की प्रतिभा को नया मंच दिया। कार्यक्रम में भक्ति, संगीत और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। भजन संध्या की खास बात यह रही कि मंच पर नन्हे बाल संगीतज्ञों ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

भव्या, प्राची, यथार्थ, नितिक, भूवी, सौम्या, आयुषी और हर्षिका समेत कई छात्र-छात्राओं ने भजनों की शानदार प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही बटोरी। अंकशास्त्री खुशबू कपिल ने कहा कि बच्चों को भारतीय संस्कृति, संगीत और अध्यात्म से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि बच्चों को भगवान का रूप माना जाता है, इसलिए बाल संगीतज्ञों को भी मौका मिलना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के भीतर छिपी कला को निखारने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी बाल कलाकारों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।