कालाढूंगी: दिव्यांगजन के सम्मान और सशक्तिकरण को सामूहिक प्रयास जरूरी: मनोज पाठक

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

कालाढूंगी: सामाजिक संस्था सेवालय समिति का वार्षिकोत्सव रविवार को हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कटघरिया स्थित मंगलम बैंकट हॉल में आयोजित समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सम्मान समारोह ने सभी का मन मोह लिया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज पाठक ने कहा कि दिव्यांगजन समाज की शक्ति हैं और उनके सम्मान, सहयोग एवं सशक्तिकरण के लिए सामूहिक प्रयास बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और जीवन के प्रति सकारात्मक सोच की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नई प्रेरणा देते हैं।


समारोह में बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों को भावुक और प्रेरित कर दिया। बच्चों के उत्साह और प्रतिभा की उपस्थित लोगों ने जमकर प्रशंसा की। इस अवसर पर कई लोगों को सम्मानित भी किया गया।


मुख्य अतिथि ने सेवालय समिति द्वारा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों और सहयोगियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में रोहित जोशी, नीमा बिष्ट, भावना मजगई, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित जीवन जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।