हल्द्वानी :- बीते एक महीने में मौत का बड़ा आकड़ा आया सामने , नगर निगम की ओर से 800 मृत्यु प्रमाण पत्र हुए जारी

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

कोविड के चलते राज्य में मृत्यु दर में काफी बढ़ोतरी सामने आयी है ,एक माह के भीतर कोरोना सहित अन्य बीमारियों के कारण एक महीने में ही 800 लोगों की मौत हो चुकी है। नगर निगम की ओर से सभी को मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए है, नगर निगम के मुताबिक मई महीने में 800 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए है जिसमें 523 पुरुष और 277 महिलाएं शामिल है, कोरोना महामारी के चलते हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भारी संख्या में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई है।मृत्यु प्रमाण पत्र में हल्द्वानी के अलावा कई अन्य शहरों के लोग भी शामिल है। जिनकी हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में मृत्यु हुई है। साथ ही मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए मृतक के परिजन सीएससी सेंटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। जिसकी जांच के बाद ही ऑनलाइन मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जा रहा है

नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज कांडपाल ने बताया कि मई महीने में सुशीला तिवारी अस्पताल में सबसे ज्यादा कोविड संक्रमित मरीजों की मौत हुई है ,ऐसे में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए लोग ऑनलाइन आवेदन कर रहे है बीते मार्च महीने में 238 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए, जिसमें 161 पुरुष और 77 महिलाएं शामिल थी, अप्रैल महीने में 221 मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए जिसमें 141 पुरुष और 80 महिलाएं शामिल थी और मई में रिकॉर्ड तोड़ 800 लोगों का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किए गए है जिसमें 523 पुरुष और 277 महिलाएं शामिल है।

Ad