हल्द्वानी: ईजा बैंणी महोत्सव का हुआ भव्य आगाज, सीएम ने किया 713 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास…

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

हल्द्वानी के एम बी इंटर कॉलेज मैदान में आज ईजा बैंणी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रभारी मंत्री रेखा आर्य कार्यक्रम में मौजूद रहे, उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। महिलाओं ने पुष्प वर्षा और कलश यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों को मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा। सीएम ने इस मौके पर नैनीताल जिले के लिए 713 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। तिकोनिया चौराहा से एमबी इंटर कॉलेज मैदान तक रौनक दिखाई दी।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी किये सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस दौरान रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहे हैं।