नही रहे पूर्व विधायक कृष्ण चंद्र पुनेठा, अविभाजित उत्तर प्रदेश में दो बार रहे थे विधायक।

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

चंपावत। अविभाजित उत्तर प्रदेश में पिथौरागढ़ विधानसभा सीट से दो बार भारतीय जनता पार्टी के विथायक रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता कृष्ण चंद्र पुनेठा का कल देर रात लोहाघाट उनके घर पर निधन हो गया, वह 65 वषॅ के थे। लंबे समय से बीमारी के चलते उनका हुआ । इससे पूर्व उन्हें इलाज के लिए देहरादून ले जाया गया था, स्वास्थ्य में सुधार न होने के चलते इलाज के लिए मुबंई भेजा गया था। कुछ दिन पहले वह अपने घर लोहाघाट लौट आए थे । जिसके बाद कल रात उनका निधन हो गया। पूर्व विधायक के निधन पर पाटीॅ नेताओं ने गहरा दुख जताया है।।निधन की सूचना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। कृष्ण चंद्र पुनेठा वर्ष 1971 में जनसंघ से जुड़े। वर्ष 1990 में वे पिथौरागढ़ जिले में भाजपा के जिलाध्यक्ष बने। 1991 में वह उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए पिथौरागढ़ सीट से सदस्य चुने गए। इसके बाद वह 1996 में भी विधायक चुने गए। उत्तराखंड राज्य अलग होने के बाद वह​ हिल्ट्रान के अध्यक्ष बने।

Ad