बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को भा गयी पहाड़ी भट की चुड़कानी

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

नैनीताल।
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर लंबे समय से अपनी अपकमिंग फिल्म द लेडी किलर की शूटिंग के लिए नैनीताल में हैं। इस दौरान वह यहां आसपास के इलाकों में शूट के लिए गए। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने कई कुमाऊंनी व्यंजनों को चखा, लेकिन सबसे ज्यादा उन्हें भट की चुड़कानी पसंद आई, जिसके वह मुरीद हो गए हैं।


अभिनेता अर्जुन कपूर ने बताया कि उत्तराखंड में फिल्म की शूटिंग के लिए अपार संभावनाएं हैं। वहीं राज्य सरकार भी फिल्म शूटिंग के लिए सहयोग कर रही है। यह बातें उन्होंने नैनीताल के बलरामपुर हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।

उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत में काफी अच्छी फिल्में बन रही हैं। वहां की स्क्रिप्ट कमाल की होती हैं। हिंदी भाषाओं में भी सीधे तौर पर रिलीज किया जा रहा है। कहा कि दक्षिण भारत की फिल्में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं जिनसे हिंदी उद्योग को भी सीखने की जरूरत है। हालांकि उन्होंने कहा कि कई निर्देशक बॉलीवुड में भी अच्छा काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नैनीताल काफी पसंद आया है यहां कि कई लोकेशन विदेशों से भी बेहतर है। इससे पहले 2013 में फिल्म औरंगजेब की शूटिंग के लिए वह नैनीताल आए थे।

Ad