अल्मोड़ा : – पिता पर लगा 7 साल की मासूम के साथ दुराचार का आरोप ,पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

अल्मोड़ा क्षेत्र में एक पिता पर सात साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला राजस्व क्षेत्र के गांव का बताया जा रहा है। मुकदमा अल्मोड़ा कोतवाली में दर्ज है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित बच्ची की मां ने गुरुवार रात आपदा कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अल्मोड़ा तहसील के एक गांव की रहने वाली है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल: बॉटनिकल गार्डन में महकने लगी ऑर्किड की खुशबू ...

गुरुवार रात करीब 9 बजे उसके पति ने उसकी पिटाई की। किसी तरह उसने जंगल में भागकर अपनी जान बचाई। जब वापस घर लौटी तो उसकी बेटी ने उसे बताया कि उसके पिता ने उसके साथ गलत हरकत की। महिला ने बताया कि घर में मौजूद उसकी सास ने उसकी बेटी को बचाने का प्रयास किया,लेकिन वह नही बचा पाई। सूचना पर राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शुक्रवार सुबह बच्ची को मेडिकल के लिए अल्मोड़ा लाया गया। इसके बाद बच्ची की मां ने जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए अल्मोड़ा कोतवाली पुलिस को तहरीर सौंपी। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- G- 20 सम्मिट को लेकर उत्तराखंड पूरी तरह तैयार...
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments