उत्तरायणी पर उत्तराखंड में आयोजित सभी कार्यक्रम होंगे अयोध्या थीम पर…

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

उत्तराखंड में उत्तरायणी पर होने वाले सभी कार्यक्रम अयोध्या में श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की थीम पर आयोजित होंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड इस दौरान दीपोत्सव की रोशनी से भी जगमग रहेगा।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देवभूमि उत्तराखंड के लोगों में भी इस समारोह को लेकर विशेष उमंग एवं ऊर्जा का माहौल है। 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज हो गयी हैं।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरायणी को इस बार अयोध्या समारोह की थीम पर आयोजित किया जाए। उन्होंने लोगों से प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर घरों में दीपोत्सव की अपील की है। इस अवधि में कलश यात्राओं के अलावा राम कथा आयोजित करने के साथ ही प्रमुख नदियों के घाटों की साफ-सफाई का अभियान चलाया जाए। स्कूलों में राम के आदर्शों पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं।