देवलचौड़ में सहेली के घर से लौट रही नाबालिग से युवक ने किया दुष्कर्म।

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

देवलचौड़ में सहेली के घर से लौट रही कोतवाली क्षेत्र निवासी नाबालिग से उसके जानने वाले युवक ने दुष्कर्म किया और फिर सहेली के घर छोड़ दिया। आठ दिन बाद परिजनों को यह बात पता लगी तो वह कोतवाली पहुंचे और उन्होंने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

पीड़िता के भाई ने तहरीर में बताया कि आठ दिन पहले उसकी बहन देवलचौड़ क्षेत्र में रहने वाली अपनी सहेली के घर गई थी। वह वहां से लौट रही थी तो रास्ते में सूरज नाम का युवक मिला, जिसे पीड़िता पहले से जानती थी। आरोप है कि सूरज उसे झूठ बोलकर अपने घर ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही बात बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद वह पीड़िता को टेंपो से उसकी सहेली के घर छोड़ आया। आठ दिन बाद पीड़िता ने यह बात अपने भाई को बताई, जिसके बाद भाई ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाया है।