राज्य में आज 7051 मरीजों ने दी कोरोना को मात ,जाने अपने जिले का हाल

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 2071 संक्रमित सामने आए हैं। राज्य में आज 7051 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। अब तक 254654 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 49579 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। कुल संक्रमितों की संख्या 315590 हो गई है।जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कोरोना के 2071 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश अब संक्रमितों की संख्या 315590 पहुंच गई है। वहीं प्रदेश में आज 7051 मरीज मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। इसके साथ ही प्रदेश 244654 मरीज ठीक हो स्वस्थ हो चुके हैैं। राज्य में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 59579 पहुंच गई है। वहीं प्रदेश आज 95 की मौत के साथ मौत का आंकड़ा 5927 पहुंच गया है। प्रदेश में अभी भी 13932 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी अभी भी बाकी है

आज जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अल्मोड़ा जिले से 82 बागेश्वर से 32 चमोली से 175 चंपावत से 42 देहरादून से 423 हरिद्वार से 264 नैनीताल से 223 पिथौरागढ़ से 64 रुद्रप्रयाग से 114 टिहरी गढ़वाल 48 और उधम सिंह नगर से 355 नए मामले सामने आए हैं

Ad