उत्तराखंड :- यहां तेदुआ दिखने से लोगो में दशहत का माहौल, वन विभाग ने घर से बाहर न निकलने की अपील

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

रुद्रपुर : सिडकुल के टाटा के चार नंबर गेट पर तेंदुआ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने जानकारी ली और गश्त शुरू की। साथ ही इस दौरान वन कर्मियों को तेंदुए के पंजे के निशान भी मिले।
वन अधिकारियों के मुताबिक सिडकुल कर्मियों को अलर्ट किया गया है, साथ ही उन्हें अंधेरे में न निकलने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल: जमरानी बांध निर्माण शुरू नहीं होने पर हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट...

टांडा जंगल और पंतनगर क्षेत्र में लगातार तेंदुआ दिखाई दे रहा है। दो सप्ताह पहले पंतनगर एयरपोर्ट के आसपास तेंदुआ दिखाई दिया था, जिसके बाद वन कर्मियों ने उसकी खोजबीन की लेकिन वह जंगल में चला गया था। इधर, एक बार फिर तेंदुए की लोकेशन सिडकुल क्षेत्र में मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। वन विभाग के मुताबिक बुधवार शाम को सिडकुल स्थित टाटा कंपनी के गेट नंबर चार के पास लोगों को तेंदुआ दिखाई दिया था। इस पर लोगों ने वन विभाग को सूचना दी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा- G- 20 सम्मिट को लेकर उत्तराखंड पूरी तरह तैयार...

सूचना पर वन दरोगा शशि वर्धन अधिकारी वन कर्मियों के साथ पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही आसपास तेंदुए की खोजबीन की लेकिन वह नहीं दिखाई दिया। हालांकि इस दौरान जगह जगह वन कर्मियों को तेंदुए के पंजे के निशान मिले। बाद में वन कर्मचारियों ने गश्त करते हुए लोगों से अलर्ट रहने की अपील की। वन दरोगा शशि वर्धन अधिकारी ने बताया कि तेंदुए का मूवमेंट लगातार सिडकुल के साथ ही पंतनगर क्षेत्र में मिल रहा है। लोगों को वन विभाग सतर्क कर रात के अंधेरे में अकेले न निकलने की अपील कर रहा है।

यह भी पढ़ें -   नयना देवी मंदिर में दर्शन करने से दूर होते हैं आंखों के रोग
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments