उत्तराखंड के राज्य आंदोलनकारी कैलाश पंत का निधन।

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

अल्मोड़ा। उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी एवं पूर्व प्रधान ग्राम अमखोली कैलाश चंद्र पंत का बीमारी के चलते गुरुवार सुबह 9:00 बजे निधन हो गया। वह 74 साल के थे। उत्तराखंड उत्तराखंड राज्य आंदोलन में उन्होंने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

उनके दो पुत्र और दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है। छोटा पुत्र आदित्य पंत वरिष्ठ पत्रकार हैं। बड़े बेटे हेम पंत शास्त्री हैं। उनके निधन पर कई नेताओं, समाजसेवियों और उत्तराखंड आंदोलनकारी ने शोक जताया है।