नैनीताल के रंगकर्मी जहूर आलम को राष्ट्रपति ने दिया संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार।

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

उत्तराखंड के कलाकार ने राज्य का गौरव बढ़ाया है। नैनीताल के जानेमाने रंग कर्मी जहूर आलम ने पहाड़ का नाम रोशन किया है। सरोवर नगरी के रंगकर्मी जहूर आलम को 2024 का संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार मिला है। वह लंबे समय से रंग मंच के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं।

दिल्ली में राष्ट्रपति ने जहूर आलम को ये पुरस्कार दिया है। जहूर आलम ने इन 50 सालों में पहाड़ के रंगमंच से लेकर परम्परा और संस्कृति पर काम किया। उन्होंने 100 से ज्यादा नाटकों के बड़े मंचन किये। साथ ही 20 नाटकों के निर्देशन भी किए।

बता दें कि नैनीताल में जहूर आलम ने युगमंच संस्था की स्थापना की और इसी संस्था से 18 कलाकार एनएसडी गए तो 6 कलाकार पुणे फ़िल्म इंस्टीट्यूट गए। जहां से उन्होंने भारतीय सिनेमा में भूमिका निभाई। जहूर आलम को पुरस्कार के बाद स्थानीय रंगकर्मियों में खुशी का माहौल है।

Ad