हल्द्वानी: काठगोदाम के निर्मला कॉन्वेंट स्कूल की मेधावी छात्रा इशान्वी जोशी ने सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 98.4% अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

इशान्वी जे.के. पुरम (बी-ब्लॉक) की निवासी हैं और प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य डॉ. मंजू जोशी की सुपुत्री हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार, विशेष रूप से अपनी माताजी के मार्गदर्शन और अपने गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है।
इशान्वी ने बताया कि इस सफलता के पीछे नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी इस उपलब्धि को न केवल उनके उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है, बल्कि यह अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने इशान्वी की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।