हल्द्वानी के बनभूलपुरा में भड़की हिंसा में चार लोगों की मौत, इंटरनेट सेवायें की गयी बंद…

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में कल हुए उपद्रव में चार लोगों की मौत हो गई है। डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। बड़ी संख्या में पुलिस के दरोगा और कई जवान घायल हुए हैं। बनभूलपुरा थाना को उपद्रवियों द्वारा जला दिया गया। पुलिस और मीडिया कर्मियों के कई वाहनों को उपद्रवियों ने आग भी लगाई है। साथ ही कई मीडिया कर्मी और पुलिस के जवान बुरी तरीके से घायल हुए हैं, जिनका उपचार किया जा रहा है।

फिलहाल हल्द्वानी शहर में अगले आदेशों तक कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट सेवाएं भी पूरी तरीके से बंद की गई हैं। सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों को भी बंद करने की निर्देश डीएम द्वारा दिए गए हैं। हालात पर पूरी तरह से नजर बनाए हुए डीएम नैनीताल वंदना सिंह ने कहा उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है और उनके खिलाफ मुकदमा भी किया जाएगा। साथ ही जो नुकसान हुआ है, उसकी वसूली भी उपद्रवियों से की जाएगी।

Ad