देहरादून :- अनिल जोशी को मुख्यमंत्री का उप सचिव किया गया नियुक्त…

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

उत्तराखंड शासन से आज की बड़ी खबर सामने आ रही है अनिल जोशी को मुख्यमंत्री का उप सचिव नियुक्त किया गया है अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आदेश जारी कर दिए हैं। तात्कालिक प्रभाव से अनिल जोशी, उप सचिव, जो वर्तमान में शहरी विकास एवं नागरिक उड्डयन विभाग में तैनात है, से नागरिक उड्डयन विभाग का दायित्व वापस लेते हुए उप सचिव, मुख्यमंत्री का दायित्व दिये जाने का निर्णय लिया गया है। जोशी, उप सचिव के पास शहरी विकास विभाग का दायित्व यथावत रहेगा।अनिल जोशी, उप सचिव को निर्देशित किया जाता है कि वे तत्काल अपनी नवीन तैनाती के स्थान पर कार्यभार ग्रहण करते हुए सचिवालय प्रशासन (अधिo) अनुभाग 01 को अवगत कराना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें -   दरकते ऐतिहासिक बैंड स्टैंड की मरम्मत के लिए नहीं मिला एक भी ठेकेदार...
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments