Big breaking:- सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रोडवेज कर्मियों को दी बड़ी राहत ,वेतन के लिए 34 करोड़ किये स्वीकृत

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रोडवेज कर्मचारी को बड़ी राहत दी है, सीएम ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन आदि के लिए 34 करोङ रूपए की राशि स्वीकृत की है, परिवहन निगम के कर्मचारी काफी समय से वेतन की मांग कर रहे थे जिस को संज्ञान में लेते हुए 14 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में इस पर व्यापक विचार विमर्श किया गया और परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन इत्यादि विषय के संबंध में सहायता के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को उत्तराखण्ड परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन आदि के लिए 34 करोङ रूपए की राशि स्वीकृत की है, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उनकी समस्त समस्याओं का समाधान करने के लिये राज्य सरकार तत्पर है गौरतलब है कि कोरोना के कारण बसों का संचालन न होने से परिवहन निगम को घाटा होने से उसके कर्मचारियों को वेतन भुगतान नहीं हो पर रहा था। 14 जुलाई को हुई कैबिनेट बैठक में इस पर व्यापक विचार विमर्श किया गया और परिवहन निगम के कर्मचारियों के वेतन इत्यादि विषय के संबंध में सहायता के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया था।

यह भी पढ़ें -   अभिनेत्री कंगना रनौत पहुंची केदारनाथ धाम।
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments