नैनीताल: जल जीवन मिशन के कार्यों में कमियां पाई गई तो संबंधित विभाग पर होगी कार्रवाई।

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार नैनीताल जिले में जल जीवन मिशन को लेकर संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। जिसके तहत जिले  में जल आपूर्ति को लेकर हर घर नल लगाने के गतिमान निर्माण कार्यों की जानकारी ली।

समीक्षा बैठक में बताया गया कि नैनीताल जिले में 1027 करोड़ की योजना से प्रथम फेस के बाद 586 द्वितीय फेस के स्वीकृत कार्य किए जाने हैं। जिलाधिकारी ने जल संस्थान, जल निगम एव कार्यदायी संस्था को कार्यों में पारदर्शिता,समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ ही मानकों के अनुरूप संबंधित अधिकारियों एव कार्यदायी संस्था को कार्य करने के निर्देश दिए। 

जिलाधिकारी ने कहा यदि कार्यों में किसी प्रकार की खामियां पाई गई तो संबंधित अधिकारी और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 उन्होंने उप जिलाधिकारियों  को जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता की स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही मानकों के अनुरूप कार्य नहीं किया जा रहा है तो ऐसे संबंधित विभाग एवं कार्यदायी संस्था के खिलाफ एफआईआर करने के निर्देश दिए।

    समीक्षा के दौरान जल संस्थान  जल निगम ने बताया कि कार्य के दौरान वन भूमि क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जल जीवन मिशन के कार्य प्रभावित हो रहे हो रहे हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने वन विभाग के अधिकारियों को ऐसे स्थानों पर कार्य न रोकने के निर्देश दिए। 

 अधिशासी अभियंता पेयजल जल निगम जीएस तोमर ने बताया कि जनपद में जल जीवन मिशन  के अन्तर्गत 1153 करोड  की धनराशि से 989 कार्य योजना  पर कार्य किया जाना है, जिसके  तहत 493 पर कार्य पूर्ण कर लिया गया, 275 में कार्य गतिमान है, शेष 22 जलनिगम और 187 जल सस्थान के कार्यों में टेंडर प्रक्रिया गतिमान है।  समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, उपजिलाधिकारी राहुल साह, योगेश मेहरा, जीएम जलसंस्थान डीके सिंह, अधिशासी अभियन्ता पेयजल निगम जीएस तोमर, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका आलोक उनियाल, प्रभारी अधिशासी अधिकारी पूजा, परियोजना प्रबन्धक श्रेय गोयल,समन्वय आईएसए देवकी नन्दन कुनियाल, अंकित वर्मा, अधीक्षण अभियन्ता विशाल कुमार सक्सेना, एसडीओ ममता चंद, राजकुमार, एनके काण्डपाल, दीप कुमार,लक्ष्मण सिंह, हितेन्द्र सिंह एसएच श्रीवास्तव आदि अधिकारी मौजूद रहे।

Ad