मौसम अपडेट :- राज्य में इस दिन मानसून पहुंचने की उम्मीद ,

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

प्रदेश में इस बार मानसून 24 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है हर साल मानसून सामान्य था 1 जून को केरल के रास्ते भारत में प्रवेश करता हुआ आता है जिसके बाद उत्तराखंड में पहुंचने में उसे 20 दिन का समय लगता है। और 21 जून के बाद ही उत्तराखंड में मानसून की शुरुआत होती है इस बार मौसम विभाग द्वारा मानसून के 3 दिन पिछड़ने की भविष्यवाणी की गई है। लिहाजा उत्तराखंड में 24 जून के आसपास मानसून पहुंचने की संभावनाएं जताई गई है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार मानसून की आगे बढ़ने की रफ्तार बीच में कम ज्यादा हो सकती है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल नगर पालिका द्वारा दुकानों का किराया बढ़ाने से व्यापारियों में नाराजगी

इसके साथ ही प्रदेश में अगले तीन दिनों तक मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जैसे जिलों में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञानियों का यह भी कहना है कि पहाड़ से लेकर मैदान तक जहां भारी बारिश की उम्मीद है, वहीं मैदानी क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में पुलिस और एसओजी ने 50 लाख की स्मैक बरामद की
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments