हल्द्वानी: सखी-सहेली डांडिया महोत्सव में पारंपरिक रंग, पूनम जोशी बनीं डांडिया क्वीन, अंजलीना किशोर डांडिया प्रिंसेस

Ad
ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

हल्द्वानी। गरबा और डांडिया की सुरमयी धुनों ने समरथ गार्डन, कमलुवागांजा को सांस्कृतिक उत्सव में बदल दिया। सखी-सहेली सांस्कृतिक संगम की ओर से आयोजित डांडिया महोत्सव में परंपरा और आधुनिकता का अनूठा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ तराना संगीत संस्थान के बच्चों ने सरस्वती वंदना और गणेश वंदना से किया। इसके बाद रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं और युवतियां गरबा की ताल पर थिरक उठीं।

प्रतियोगिता में पूनम जोशी डांडिया क्वीन और अंजलीना किशोर डांडिया प्रिंसेस चुनी गईं। बेस्ट ड्रेसअप का खिताब हर्षिता उप्रेती और बेस्ट ज्वेलरी का खिताब रिया जोशी को मिला।

8 से 18 वर्ष वर्ग : लक्षिता बिष्ट प्रथम, हर्षिता उप्रेती द्वितीय, रिया जोशी तृतीय।

18 से 35 वर्ष वर्ग : दीपा बिष्ट प्रथम, पूजा साहनी द्वितीय, हेमा अग्रवाल तृतीय।

35 वर्ष से अधिक वर्ग : पूनम जोशी प्रथम, रूबी तिवारी द्वितीय, प्रिया तृतीय।

लकी ड्रा में हेमा अग्रवाल, निशा आर्या और दीपा बिष्ट ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा पुरस्कार जीता। निर्णायक मंडल में विनीता पांडे, प्रज्ञा बिष्ट, सुनीता पाठक लोहनी और हेमा तिवारी शामिल रहीं।

कार्यक्रम की रूपरेखा स्वर्णिमा जोशी ने बनाई और संचालन स्वाति चौहान ने किया। आयोजन से पहले सप्ताहभर की डांडिया कार्यशाला भी आयोजित की गई थी।

समारोह में समाजसेवी पलदीप सिंह मुख्य अतिथि और दिव्य ज्योति जागृति संस्थान से रमा पांडे, तारा जोशी व विनीता उप्रेती विशिष्ट अतिथि रहीं। आयोजन को सफल बनाने में तनुजा बिष्ट, शीला बिष्ट, रेनू सिंह, प्रभा गुरुरानी, पुष्पा बिष्ट और नेहा बिष्ट की भूमिका अहम रही।

Ad Ad