ओखलकांडा के बृहस्पति देव मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती।

ख़बर शेयर कर सपोर्ट करें

एशिया का एक मात्र देवगुरु महाराज बृहस्पति देव का मंदिर विकासखंड ओखलकांडा में स्थित है। जहां शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री साध्वी उमा भारती ने पहुंच कर पूजा अर्चना कर आराधना की। उन्होंने कहा कि यह मंदिर एशिया का एक ऐसा प्रतीक बृहस्पति देव का मंदिर है जो सुदूरवर्ती विकासखंड ओखल कांडा के नैनीताल जिले में स्थित है, जहां पहुंचकर उन्होंने भगवान बृहस्पति देव की पूजा अर्चना कर सुख एवं शांति की कामना की है।

इस रमणीय स्थल को देखकर साध्वी उमा भारती गदगद हो गयीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जो देवों की भूमि है, पर्यटन दृष्टि से भी काफी विकसित है। इस दौरान प्रेमानंद महाराज, ग्रामीण उत्तम सिंह नयाल, नरेश नयाल, चंदन दयाल आदि द्वारा साध्वी उमा भारती को क्षेत्र की भौगोलिक जानकारी दी गई।