

कोटद्वार: आज मंगलवार को कोटद्वार मे कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व मे सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओ नें पेपर लिक मामले मे विरोध प्रदर्शन कर भाजपा संरक्षित हाकम सिंह और राज्य सरकार का पुतला दहन किया।यह विरोध UKSSSC की स्नातक स्तरीय पटवारी भर्ती परीक्षा में सामने आए पेपर लीक प्रकरण को लेकर किया गया, जिसने लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है।
जिलाध्यक्ष कांग्रेस डबराल ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। उत्तराखंड में पेपर लीक अब एक सामान्य बात हो चुकी है। हर परीक्षा से पहले पेपर लीक की खबरें आ जाती हैं, और सरकार मूकदर्शक बनी रहती है। भाजपा सरकार की नाक के नीचे पल रहे नकल माफियाओं पर न कोई कार्रवाई होती है और न ही सख्त कदम उठाए जाते हैं। यह युवाओं के साथ घोर अन्याय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द सख्त कार्रवाई नहीं करती, तो कांग्रेस पार्टी उग्र आंदोलन करेगी और सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करेगी।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष नें भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2022 में युवाओं को एक लाख नौकरियां देने का वादा करने वाली सरकार अब पेपर लीक जैसे मामलों पर चुप्पी साधे हुए है। हाकम सिंह जैसे माफिया, जिन्हें भाजपा के शीर्ष नेताओं का संरक्षण प्राप्त है, बार-बार पकड़े जाने के बावजूद खुलेआम घूम रहे हैं।उन्होंने पूरे मामले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस्तीफे की मांग करते हुए, इस पूरे मामले की CBI जांच कराने की मांग की है।
इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री रंजना रावत, लक्ष्मी चौहान,शीला भारती,ज्योति, बलबीर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत,खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवेंद्र नैथानी,जिलाध्यक्ष शिक्षा प्रकोष्ठ प्रेम सिंह पयाल,दलीप सिंह रावत,केप्टेन शैलेन्द्र सिंह,प्रवेश राणा,भारत सिंह नेगी,नरेंद्र सिंह नेगी, चंद्रमोहन रावत,जयदेव भट्ट,महावीर नेगी,कुलवंत पुंडीर सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

